Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रायबरेली रैली: कांग्रेस की ‘पंचवटी’ पर अब फहराया जायेगा भगवा झंडा

amit shah rally: Congress's 'Panchavati' will now be hoisted on saffron flag

amit shah rally: Congress's 'Panchavati' will now be hoisted on saffron flag

रायबरेली और अमेठी न सिर्फ केवल कांग्रेस के अस्तित्व अस्मिता से जुड़े हैं बल्कि देश भर में कांग्रेस के दो सर्वशक्तिमान चित्रों की पहचान से भी जुड़े हैं। इसलिए भाजपा के रणनीतिकारों की कोशिश 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर रायबरेली से पूरे देश की जनता के कांग्रेस विरोधी मूड का संदेश देने की है।

रायबरेली से कांग्रेस के एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को उनके परिवार को भाजपाई बनाकर यह बताने की कोशिश की है कि अब इन शक्तिशाली नेताओं के घर के लोग भी इन से मुक्ति पाने को बेकरार हैं। कांग्रेस के पास जमीन नहीं बची है। यही वजह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दोनों मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा समेत कई मंत्री इस रैली में मौजूद रहेंगे।

रायबरेली के प्रमुख कांग्रेसी नेताओं में शुमार दिनेश प्रताप सिंह के भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह की चिट्ठी ‘पंचवटी’ (दिनेश प्रताप सिंह का आवास) अब कांग्रेस की नहीं रही। अब इस पंचवटी पर भगवा झंडा फहराया जायेगा। ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उसी दिन से इस परिवार के भाजपाई होने की चर्चा शुरू हो गई। पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही दिनेश प्रताप और उनके परिवार के कांग्रेस के बजाय भाजपा में सियासी सुरक्षा तलाशने की बात सार्वजनिक हुई थी। दिनेश प्रताप के भाई हरचंदपुर से विधायक राकेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश चर्चा में रही थी, पर उस समय बात पर नहीं चढ़ी।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा को भी अब एहसास हुआ है कि रायबरेली और अमेठी में भाजपा की आवाज का संदेश देकर देश में विरोधियों की हवा खराब की जाए। शनिवार की रैली उसी कोशिश का हिस्सा है। दिनेश प्रताप सिंह का परिवार शनिवार को कांग्रेसी से भाजपाई हो गया। भाजपा ने इस रैली में पूरी ताकत झोंक दी थी। दिनेश प्रताप सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के लिए तो रैली की सफलता प्रतिष्ठा का प्रश्न था ही। भगवा टोली के रणनीतिकारों ने भी इसे साख का सवाल बना लिया है।

रायबरेली और सीमा से सटे इलाकों में पार्टी के विधायक तथा भाजपा के जिला प्रभारी हीरो बाजपेई क्षेत्र संगठन मंत्री बृजबहादुर, प्रदेश मंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे थे। रायबरेली के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हो रही रैली में अमित शाह दोपहर 12:00 बजे पहुंचे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन. कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक। स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई मंत्री और नेताओं ने रैली को संबोधित किया।

अमित शाह शनिवार को 3 घंटे राजधानी में रहेंगे। रायबरेली से वह दोपहर 3:15 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ साथ प्रदेश में सरकार और भाजपा की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों का जायजा लेंगे।

ये भी पढ़ें- गोमतीनगर के दारोगा पर चढ़ा आशिकी का भूत- महिलाओं ने लगाए गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें- डीएम व डीजीपी को एलडीए ने जारी की नोटिस

ये भी पढ़ें-  बदल रही हैं यूपी की व्यवस्थाएं, एम्बुलेंस से चारपाई पर आ गए मरीज

ये भी पढ़ें- मथुरा में आईपीएल टी-20 मैच में सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- अब साक्षी महाराज ने नाइट क्लब का उद्घाटन कर की योगी सरकार की फजीहत

ये भी पढ़ें- सीतापुर में महिला से चार युवकों ने किया गैंगरेप

ये भी पढ़ें- रेप पीड़िता ने पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

ये भी पढ़ें-  सपा कार्यकर्ताओं की गुंडई: युवक को पार्टी कार्यालय के पास बुरी तरह पीटा

Related posts

ट्रिपल मर्डर केस में व्यापारियों ने की CBI जाँच की मांग!

Kamal Tiwari
7 years ago

शोहदों के छेड़छाड़ से परेशान IIMT की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

Bharat Sharma
6 years ago

सीएम योगी ने यूपी बोर्ड के टॉपर्स समेत 1709 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Sudhir Kumar
6 years ago
Exit mobile version