आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिवसीय लखनऊ दौरे के लिए पहुँचे (amit shah reached) है। इस दौरान तमाम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे थे। साथ ही अमित शाहके स्वागत के लिए सभी विधायक और मंत्री भी पहुँचे हुए थे।

[ultimate_gallery id=”95161″]

अमित शाह ने ली संगठन की बैठक :

  • लखनऊ पहुँचें अमित शाह ने बैठक में कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश के लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए काम कर रही है।
  • पिछले पंद्रह सालों से परेशान यूपी की जनता ने भाजपा को विधानसभा चुनावों में बहुमत दिया है
  • अब उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हर रोज जनहित के फैसले ले रही है।
  • उन्होंने कहा कि कई राज्यों में सरकार बनाने के बाद से भारतीय जनता पार्टी कभी नहीं हारी है।
  • पूरे देश में भी भारतीय जनता पार्टी की ताकत लगातार बढ़ रही है।
  • अब हम सबका लक्ष्य ऐसी भारतीय जनता पार्टी बनाने का है जो अपराजेय हो।
  • अमित शाह इस समय पूरे देश के दौरे पर हैं और अब वे तीन दिन के लिए उत्तर प्रदेश भी आयें हैं।
  • उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही दिन से जनता के काम करने में जुटी हुई है।
  • एक बिगड़ी हुई व्यवस्था मिली है लिहाजा प्राथमिकता के आधार पर तेजी से काम किए जा रहे हैं।
  • तीन महीनों के भीतर किसानों की कर्ज माफी से लेकर गेहूं की खरीद जैसे वायदे पूरे किए गए हैं।
  • पांच सालों के भीतर प्रदेश सरकार संकल्प पत्र में किए गए एक एक वायदो को पूरा करेगी।
  • प्रदेश में जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार बनी है और सरकार के काम उत्तर प्रदेश की आवाम के दरवाजे दरवाजे तक पहुंचेंगे।

भाजपा है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी :

  • अमित शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर भी करारी चोट की है।
  • ठेके पट्टे से लेकर विभागों तक में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं।
  • हमारी प्राथमिकता है कानून का राज स्थापित करना और ये हम कर के रहेंगे।
  • उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व 22 करोड़ लोगों की सेवा करने का है जिनकी मदद से हम उत्तर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन कर पाए हैं।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के विचारों और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
  • देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है।
  • इसके बाद से ही हम दिन रात प्रदेश की सेवा मे जुटे हुए हैं।
  • सीएम ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के बाद स्कूली बच्चों को किताबें और यूनीफार्म वक्त से वितरित कर दी गई हैं।
  • इसके अलावा शत-प्रतिशत गन्ना किसानों के भुगतान भी हो चुके हैं।
  • डायल 100 की व्यवस्था को और भी पुख्ता किया जा रहा है ताकी लोगों को तुरंत मदद मिल सके।
  • उन्होंने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है।3
  • प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया की तेजी से बढ़ती पार्टी है।
  • उन्होंने इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व को दिया है।
  • केशव प्रसाद ने कहा कि देश के साथ यूपी में भी भारतीय जनता पार्टी ताकतवर बन कर उभरी है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ में कदम रखने के साथ ही पार्टी की ताकत में और बढोत्तरी हुई है।
  • इस बैठक में राज्यसभा सांसद ओम माथुर, राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन मौजूद थे।
  • राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें