भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को शाहजहांपुर के दौरे पर थे, जहाँ अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को भी संबोधित किया।

शाहजहांपुर की धरती को प्रणाम करता हूँ:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को शाहजहांपुर में पार्टी की परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि, शाहजहांपुर की धरती को प्रणाम करता हूँ।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, शहीदों की पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूँ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, शाहजहांपुर का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, काकोरी कांड में शाहजहांपुर के क्रांतिकारियों ने अविस्मरणीय योगदान दिया था।

उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा:

  • अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा में आगे कहा कि, इस बार उत्तर प्रदेश में कमल खिलेगा।
  • यह बात अमित शाह ने पार्टी की परिवर्तन यात्रा में जनता की भागीदारी देखते हुए कही थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी की जनता परिवर्तन यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हो रही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।
  • इसके साथ ही अमित शाह ने प्रदेश के युवाओं की बेरोजगारी पर भी बात की।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें