भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को शाहजहांपुर के दौरे पर थे, जहाँ अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को भी संबोधित किया।

नोटबंदी पर बात:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगे नोटबंदी पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, जबसे नोटबंदी हुई है तबसे विपक्षी सिर्फ नोटबंदी-नोटबंदी कर रहे हैं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, मोदी सरकार ने कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम के तहत नोटबंदी का फैसला लिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विपक्ष ने नोटबंदी पर हंगामा करके शीतकालीन सत्र को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।
  • इसी में आगे शाह ने कहा कि, वो बहस करने के लिए कहते हैं लेकिन विपक्ष में हिम्मत ही नहीं है।

नोटबंदी से आतंकवाद पर लगाम:

  • अमित शाह ने आगे कहा कि, नोटबंदी से आतंकवाद पर लगाम लग रही है।
  • उन्होंने आगे प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला किया।

अखिलेश यूपी को हिसाब दें:

  • अमित शाह ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि, 5 साल तक सपा ने पूर्ण बहुमत के साथ शासन किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अखिलेश बाबू अब समय आ गया है कि, आप यूपी की जनता को हिसाब दें।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, नोटबंदी से गुमराह करने का प्रयास मत करिए।

राहुल गाँधी पर हमला:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगे राहुल गाँधी पर हमला किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, राहुल बाबा आप हमसे सवाल मत पूछिए।
  • इसी में शाह ने आगे कहा कि, हमेशा गड़बड़ हो जाती है और आपका नुक्सान हो जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें