पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के मौके पर भारतीय जनता पार्टी  ‘शताब्दी समारोह’ मना रही है, जिसके तहत पं.दीनदयाल के जन्मस्थान मथुरा में बुधवार को भाजपा ने ‘शताब्दी समारोह’ का आयोजन किया।

अमित शाह ने की शिरकत:

  • भाजपा पं.दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के मौके पर ‘शताब्दी समारोह’ मना रही है।
  • जिसके तहत उनके जन्मस्थान मथुरा में शताब्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिरकत करने मथुरा पहुंचें।

जन्मशताब्दी के मौके पर जनसभा का संबोधन:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मथुरा में आयोजित समारोह में जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • इस कार्यक्रम में उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी मौजूद रहीं।
  • जनसभा में फरह, मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, हाथरस, और अलीगढ़ से कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मथुरा के फरह में पहुँच चुके हैं।
  • फरह पहुँचने के बाद उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
  • अमित शाह के साथ केशव प्रसाद मौर्य, रामलाल जाट और श्रीकांत शर्मा मौजूद हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें