भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का चौथा और अंतिम चरण आज बलिया से शुरू होगा। बाकी तीन यात्रा की तरह बलिया से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर , राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश , प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य , केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र , परिवर्तन यात्रा संयोजक और राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह व केन्द्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

  • चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा बलिया के पॉलीटेक्निक मैदान से शुरू होगी और परिवर्तन रथ रवाना होगा।
  • जानकारी के मुताबिक उसी मंच से बलिया रैली को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह भी संबोधित करेंगी।
  • इसके साथ ही गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ और विधायक रीता बहुगुणा जोशी भी रैली को संबोधित करेंगे।

विकास का श्रेय मोदी सरकार कोः

  • केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों में भारत का नाम भी शामिल हुआ है।
  • यूपी की जनता से सहयोग से केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनी है।
  • मनोज सिन्हा ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में देश में बहुत से विकास के काम हुए हैं।
  • केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश में हुए विकास का श्रेय मोदी सरकार को जाता है।
  • इसके साथ ही मनोज सिन्हा ने यूपी की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
  • सिन्हा ने कहा कि हम यूपी में कानून का राज स्थापित करना चाहते है।
  • यूपी की आबादी सबसे ज्यादा है, हम यहां विकास का परिवर्तन करना चाहते हैं।
  • सिन्हा ने कहा कि 2017 में बीजेपी की सरकार बनेगी, पूर्वांचल में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी।
  • मनोज सिन्हा ने कहा कि पुलिस भर्ती में इटावा और मैनपुरी के लोगों का बोल-बाला है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें