भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 16 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने एटा जिले में परिवर्तन यात्रा के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही अमित शाह ने परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को भी संबोधित किया।

सपा पर हमला:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को एटा में परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, बुलंदशहर रेप केस में आजम खान ने विवादित बयान दिया।
  • अमित शाह ने आगे शिवपाल- अखिलेश को लेकर सपा पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, चाचा-भतीजे ने कमीशन खाने में प्रीमियम ही नहीं भरा है।

यूपी में अराजकता का जवाब दें अखिलेश बाबू:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, यूपी में अराजकता का बोलबाला है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में फैली अराजकता का अखिलेश बाबू जवाब दें।
  • अमित शाह ने आगे यूपी सरकार पर केंद्र की नीतियां लागू न करने का आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि, केंद्र ने नौकरियों से इंटरव्यू खत्म कर दिया है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में ये लागू हो चुका है।
  • इसी में जोड़ते हुए अमित शाह ने कहा कि, यूपी में नौकरियों में इंटरव्यू खत्म नही किया गया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी के नौजवान हर जगह काम कर रहे हैं।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, यूपी में बेरोजगारी की वजह से युवा पलायन कर रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें