कान्हा की नगरी में हर्षोल्लास से मना आजादी का अमृत महोत्सव

मथुरा-

देश की आजादी की 75 वीं सालगिरह कान्हा की नगरी वृंदावन में भी हर्षोल्लास से मनाई गई। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा गांधी पार्क में स्थापित 110 फीट ऊंचा तिरंगा मेयर डॉक्टर मुकेश आर्यबन्धु, नगर आयुक्त अनुनय झा एवं पार्षदगण आदि के द्वारा संयुक्त रूप से फहराया गया। देश की आजादी के जश्न के मौके पर क्या खास और क्या आमजन सभी खुशी मनाते नजर आए। जिससे समूचा पार्क परिसर भारत माता एवं देश के अमर शहीदों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान का गायन किया। वहीं नगर में यह विशाल राष्ट्रीय ध्वज सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय पर झंडारोहण नगर निगम के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक एवं सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने वीर शहीद लक्ष्मण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Report:- Jay

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें