Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कान्हा की नगरी में हर्षोल्लास से मना आजादी का अमृत महोत्सव

amrit-festival-of-freedom-celebrated-with-gaiety-in-the-city-of-kanha

amrit-festival-of-freedom-celebrated-with-gaiety-in-the-city-of-kanha

कान्हा की नगरी में हर्षोल्लास से मना आजादी का अमृत महोत्सव

मथुरा-

देश की आजादी की 75 वीं सालगिरह कान्हा की नगरी वृंदावन में भी हर्षोल्लास से मनाई गई। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा गांधी पार्क में स्थापित 110 फीट ऊंचा तिरंगा मेयर डॉक्टर मुकेश आर्यबन्धु, नगर आयुक्त अनुनय झा एवं पार्षदगण आदि के द्वारा संयुक्त रूप से फहराया गया। देश की आजादी के जश्न के मौके पर क्या खास और क्या आमजन सभी खुशी मनाते नजर आए। जिससे समूचा पार्क परिसर भारत माता एवं देश के अमर शहीदों के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान का गायन किया। वहीं नगर में यह विशाल राष्ट्रीय ध्वज सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय पर झंडारोहण नगर निगम के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक एवं सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने वीर शहीद लक्ष्मण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Report:- Jay

Related posts

सावारियो से भरी तेज रफ्तार टैम्पो अनियंत्रित होकर खाई मे पलटी, हादसे मे 7 यात्री हुये गम्भीर रुप से घायल, हादसे के बाद टैम्पो मे फंसे यात्रियो को ग्रामीणो ने निकालकर भेजवाया जिला चिकित्सालय, फेफना थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के समीप हुआ बडा हादसा।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

बच्चों का हाथ जोड़कर गोली न चलाने की गुहार का वीडियो वायरल

Desk
3 years ago

बिजनौर: छात्रा को ज़हर पिलाने का मामला

UP ORG Desk
5 years ago
Exit mobile version