सावन के महीने में शिव की पूजा का विशेष प्रावधान है। यही वजह है की सावन के हर सोमवार को पूरे देश में लोग पूजा अर्चना करने शिव मंदिरों में पहुंचते हैं। इस अवधि में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से जल भरकर अपने इलाके के शिवमंदिरों में चढ़ाते हैं। साथ ही कावड़ियों के जाने का सिलसिला भी जारी है। आज सावन का तीसरा सोमवार है। अमरोहा में आज हजारों शिव भक्त एक कांवड़ देश के नाम लेकर चले।

ये भी पढ़ें :नौकरशाहों के नाकारापन से नाराज सीएम योगी!

भारत माता की भी बोली जय

  • सावन में कावरियों के हरिद्वार आदि तीर्थ जाने की परंपरा काफी पुरानी है।
  • सावन के तीसरे सोमवार पर पूरे जिले में लोग शिव के रंग में सराबोर नज़र आये।
  • मंदिरों में शिव भक्तों का ताँता लगा हुआ था।
  •  सावन के हर सोमवार को जलाभिषेक की परम्परा  बहुत लम्बे समय से चली आ रही है।
  • आज हजारों शिव भक्त एक कांवड़ देश के नाम लेकर चले।
  • इस यात्रा की खासियत ये थी कि भगवा रंग में रंगे शिव भक्त हाथ में तिरंगा लिए थे।
  • कांवड़ बेड़े में 70 फिट लम्बा तिरंगा लेकर वे बम-बम भोले का जयकारा लगा रहे थे।
  • साथ ही तिरंगे के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें :खनन माफिया ने भाजपा विधायक पर दागी गोलियां!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें