आज के समय में महिलाएं तो क्या छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। आये दिन वे किसी ना किसी हादसे का शिकार हो रही हैं फिर चाहे वो बलात्कार हो या फिर छेड़खानी।

आग लगाकर दी जान :

  • हाल ही में एक और छात्रा ने छेडखानी से परेशान आकर खुद को आग के हवाले कर दिया है।
  • यह मामला बरेली के हजियापुर का है जहाँ हाईस्कूल की दलित छात्रा ने मौत को गले लगाया है।
  • बताया जा रहा है कि रोज़ स्कूल जाते वक्त एक लड़का उसके साथ छेडखानी करता था।
  • यह लड़का छात्र के घर के पास ही में रहता था और रोज़ उसका रास्ता रोकता था।
  • गौरतलब है कि वह मनचला उस लड़की से शादी करना चाहता था।
  • जिसके तहत वह लगातार उस लडकी पर दवाब बना रहा था।
  • यही नही उस मनचले ने छात्रा के घर में घुसकर उसे धमकी भी दी थी।
  • जिसके तहत उसने छात्रा के फोटो फेसबुक पर डालकर उसे बदनाम करने की कोशिश की थी।
  • मनचले की इन सब हरकतों से परेशान आकर छात्रा ने खुदख़ुशी कर ली है।
  • हर बार कि तरह पुलिस महिलाओं के साथ हो रहे हादसे रोक सकने में असक्षम है।
  • जहाँ एक ओर महिलाओं के लिए रोज़ नए क़ानून बन रहे हैं।
  • वही दूसरी ओर हर रोज़ कुछ अराजक लोग इसे तोड़ कर खुले घूम रहें हैं।

यह भी पढ़ें : ओम पुरी के विवादित बयान पर भड़का शहीद नितिन यादव का परिवार !

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें