सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब राजनीति के बाद बिजनेस के क्षेत्र में किस्मत आजमाने की तैयारी में है। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ बिजनेस पार्टनरशिप करने जा रहे है। इसके लिए अखिलेश यादव ने लोक निर्माण विभाग से होटल बनवाने की अनुमति मांगी है। दरअसल अखिलेश यादव ने लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर हेरिटेज होटल का निर्माण कराने के लिए अनुमति मांगी है। अब इस पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया ने ट्वीट करते हुए बड़ा बयान दे दिया है।

अखिलेश यादव खोलेंगे होटल :

अपनी खाली पड़ी जमीन 1-ए विक्रमादित्यमार्ग का भूखंड सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ मिलकर खरीदा था। अखिलेश यादव इस जमीन पर एक हिबिस्कस हेरिटेज नाम से होटल खोलने जा रहे है। इसके लिए अखिलेश ने लखनऊ विकास प्राधिकरण से मैप के लिए अप्लाई किया है। एलडीए की अपत्ति के बाद संसोधित मैप भी जमा कर दिया है। अखिलेश यादव ने 1-ए विक्रमादित्य में साल 2005 में ये जमीन खरीदी थी। ये जमीन उज्जवला रामनाथ पत्नी स्व. कमल रामनाथ से अखिलेश यादव ने करीब 39 लाख रुपये में खरीदी थी। इस समय इस जमीन की करोड़ों की हो गई है।

सपा MLC ने किया ट्वीट :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों लंदन में परिवार संग छुट्टियां मना रहे हैं। अखिलेश यादव के 4 जुलाई को वापस भारत आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही खबरें आयी हैं कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ मिलकर लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर होटल खोलने की तैयारी चल रही है। इस पर सपा एमएलसी आनंद भदौरिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि डियर मीडिया फ़्रेंड्स, आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूँगा कि ये इन्स्टिट्यूशनल लैंड हैं, यह एक विशिष्ट अतिथि गृह है कृपया इसे होटल ना समझें। हालाँकि सपा की तरफ से इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

ये भी पढ़ें- वेश्यावृत्ति करने से मना करने पर पति ने पत्नी को सिर के बाल काटकर कर दिया गंजा

किशोरी से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो, हत्या करने ले जा रहे थे कूदकर बचाई जान

ये भी पढ़ें- मेरठ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल बदमाश गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें