यूपी के विभिन्न जिलों से हजारों की तादात में आई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर पिछले सोमवार और मंगलवार दोनों दिन पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज किया था। इस दौरान दर्जनों कार्यकत्रियां चोटिल हो गईं थीं। पुलिस ने करीब 4 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। लेकिन महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी। (Anganwadi activists march past)

Anganwadi activists march past

यूपी में 22 नवंबर से होंगे निकाय चुनाव, एक दिसंबर को मतगणना

  • शुक्रवार को फिर पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर इकठ्ठा हुईं।
  • यहां से सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने पैदल जुलूस (वादा निभाओ रैली) निकालकर फिर सरकार को अपनी ताकत दिखाई।
  • जुलूस निकालकर महिलाओं ने लक्ष्मण मेला मैदान में धरना देकर अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा।

आरटीआई: 08 वर्षों में एनईआर में ट्रेन दुर्घटना में 250 मृत, 283 घायल

वेतन को लेकर संघर्ष कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

  • संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या के मुताबिक, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर वेतन संघर्षरत हैं।
  • फिर भी इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
  • उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों को कम से कम 18 हजार और सहायिकाओं को 9 हजार रुपए मानदेय दिया जाए।
  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सामान्य योग्यता और सामन्य कार्य के आधार पर कार्यकत्रियों के बाराबर मानदेय दिया जाए।
  • मौर्या ने कहा कि बिहार की तर्ज पर कार्यकत्रियों और मातृ समिति के खातों में पोषाहार का धन भेजा जाए।
  • जिससे पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया जा सके।
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योग्यता एवं वरीयता के आधार पर शत प्रतिशत मुख्य सेविका के पद पर प्रमोशन दिया जाए।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय रुका है।
  • उनका भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। (Anganwadi activists march past)
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को होमटेक राशन का सत्यापन प्रधानों से अलग रखा जाए। स्कूल की तरह आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्मी की छुट्टी स्वीकृत की जाए।

Anganwadi activists march past

वीडियो: सीएम आवास में तमंचा लेकर घुसने के प्रयास में युवक गिरफ्तार

दो दिन लगातार हुआ था लाठीचार्ज

  • राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत 16 सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने सोमवार और मंगलवार को हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।
  • इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
  • विरोध दर्ज करवाने के लिए महिलाओं ने सड़क जाम कर दी।
  • हजतरगंज चौराहे के पास महिलाएं सड़क पर लेट गईं।
  • दोपहर तक चले बवाल के दौरान उन्हें वार्ता का आश्वासन दिया गया।
  • लेकिन कोई वार्ता न होने से नाराज कार्यकत्रियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।
  • इसके चलते पुलिस ने उनपर फिर लाठीचार्ज कर दिया।
  • लाठीचार्ज से आक्रोशित कार्यकत्रियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
  • पथराव से वहां भगदड़ मच गई।
  • भगदड़ से कई महिलाए चोटिल और बेहोश हो गईं।
  • जिन्हें पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
  • प्रदर्शन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी।
  • प्रदर्शन को बढ़ता देख प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंए गए थे।
  • काफी समझाने के बाद भी कार्यकत्रियां नहीं मानी तो वाटर केनन और लाठी फटकार शाम करीब पांच बजे सभी महिलाओं को खदेड़ दिया गया था।
  • फिर भी कार्यकत्रियों ने कैपिटल सेंटर के बाहर पूरी रात अपना डेरा जमा रखा था।
  • सभी महिलाएं ‘आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन’ के बैनर तले आज फिर एकजुट हुईं थीं। (Anganwadi activists march past)
  • आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने नेता की रिहाई तक आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

मेरठ में महिला की कार के भीतर हत्या, मचा हड़कंप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें