Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 31 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां जल्द

Anganwadi Workers Recruitment 2018

Anganwadi Workers Recruitment 2018

उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के करीब 31 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां करने जा रही है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक ने सरकार के पास रिक्त पदों पर भर्ती का विस्तृत प्रस्ताव भेज दिया है। सरकार ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। शीघ्र ही इसके विज्ञापन जारी किए जाएंगे। यह भर्तियां 10 साल बाद होने जा रही हैं। इसमें जिलेवार डीएम की अध्यक्षता में समिति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी इनके नियुक्ति अधिकारी होंगे। प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मोनिका एस. गर्ग ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की भर्ती में कोई विधिक पेच नहीं है। शीघ्र ही इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी। रिक्त पदों पर नियुक्तियां होने से आंगनबाड़ी केंद्रों में योजनाएं और अच्छे से संचालित हो सकेंगी।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]दस साल पहले हुई थी भर्तियां[/penci_blockquote]
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2008-09 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्तियां हुईं थीं। तब से कई बार नियुक्तियों की कोशिश हुई लेकिन कानूनी दांव-पेंच में मामला उलझ गया। पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति का अधिकार बाल विकास परियोजना अधिकारियों के पास था लेकिन, बाद में सरकार ने इसमें संशोधन कर जिला कार्यक्रम अधिकारियों को यह अधिकार दे दिया। इसी मामले को लेकर सीडीपीओ संघ ने हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में लड़ाई लड़ी। पिछले दिनों हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में यह बात साफ हो गई कि नियुक्ति को लेकर कोई स्थगनादेश नहीं है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार भी अब नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने जा रही है। जल्द ही सरकार इसकी घोषणा करेगी। इसमें नियुक्ति मेरिट के आधार पर होगी। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता हाईस्कूल है। सरकार इन भर्तियों में आरक्षण भी लागू करेगी।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]कुल 30978 पद रिक्त पड़े[/penci_blockquote]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्तमान में चार हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन हजार व सहायिकाओं को दो हजार रुपये मिलते हैं। प्रधानमंत्री ने इनका मानदेय 50 फीसद बढ़ाने की घोषणा की है। साथ ही प्रदेश सरकार भी इनका मानदेय बढ़ाने जा रही है। ऐसे में इनका मानदेय लगभग दोगुना होने की उम्मीद है।वर्तमान समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 9513 पद रिक्त हैं। जबकि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 5033 पैट रिक्त हैं। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के 16432 पद रिक्त हैं। कुल 30978 पद रिक्त हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तर प्रदेश की खबरें-” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

चुनाव आयोग ने दोनों खेमे से 3-3 लोगों को पक्ष रखने की अनुमति दी!

Divyang Dixit
7 years ago

राम मंदिर इराक में नहीं, अयोध्या में बनेगा : स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

Shani Mishra
6 years ago

मथुरा: वेटरनरी विश्वविद्यालय पर आरोप लगाते हुए RLD ने DM को सौंपा ज्ञापन

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version