लखनऊ नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 50 बड़ी मशीनों से संशोधित रोस्टर के अनुसार जोन-1, 6 के अन्तर्गत वार्डों में फागिंग करायी जा रही है। इसके अतिरिक्त समस्त जोनों में सफाई निरीक्षकों द्वारा वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु जनमानस को जागरूक करने के साथ ही पम्पलेट का वितरण किया गया जिन इलाकों में मच्छर जनक परिस्थितियां मिली वहां 96 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया।

ये भी पढ़ें :गन्दगी के बीच रहने को मजबूर हैं यहाँ के निवासी!

अस्थायी अतिक्रमणों का हुआ सफाया

  • शासन के निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
  • इसके तहत नगर निगम की भूमि/सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग/पटरी पर अनधिकृत कब्जों को हटाने की काम हो रहा है।
  • इसके अंतर्गत शुक्रवार को भी 70 अस्थायी अतिक्रमणों को हटवाया गया।
  • जोनल अधिकारी महातम यादव के नेतृत्व में निरीक्षक प्रवर्तन, अभियन्त्राण गैंग, जोन-2 में कार्यवाही की।
  • पुलिस प्रशासन के सहयोग से जोन-2 स्थित मेडिकल कालेज चौराहा से सिटी स्टेशन से छत्ते वाले पुल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चला।
  • जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में निरीक्षक प्रवर्तन, अभियन्त्राण गैंग, जोन-3 में कार्यवाही की।

ये भी पढ़ें :मध्य प्रदेश: मदरसों में झंडा फहराकर तस्वीरें भेजने के आदेश!

  • पुलिस प्रशासन के सहयोग से  स्थित आईटी चौराहा से डालीगंज पुल तक फैजाबाद रोड पर अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
  • जोन-3 में 2 स्थायी एवं 56 अस्थायी अतिक्रमणों को हटवाया गया।
  • जोनल अधिकारी संजय ममगाई के नेतृत्व में जोन-5 में कार्यवाही की गयी।
  • यहं आलमबाग थाना से मवै्या तिराहा तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।
  • यहाँ कार्यवाही में लगभग 20 अस्थायी अतिक्रमणों को हटवाकर 01 ट्रक सामान जब्त किया गया।
  • जोन-4 में हैनीमैन चौराहा के आस-पास से फ्लाईओवर होते हुए चिनहट तिराहा से शहीदपथ तक का अतिक्रमण हटवाया जाना था।
  • परन्तु पुलिस बल की उपलब्धता न होने के कारण अभियान स्थगित करना पड़ा।
  • अन्य कार्यवाही में पशु चिकित्साधिकारी द्वारा कुल 25 दूध डेरियों के चालान की कार्यवाही की गयी है।

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में जारी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें