केन्द्रीय स्वास्थ राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को लेकर तीखा हमला बोला है। अनुप्रिया ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए पार्टी को डूबता जहाज करार दिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है। चुनाव आयोग किसी भी दिन चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की आंतरिक कलह ने पूरी पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। अनुप्रिया पटेल कानपुर में वूमेन्स डिग्री कॉलेज के एक कार्यक्रम में थी जहां उन्होंने सपा को डूबता हुआ जहाज बताया।

  • अनुप्रिया ने यह भी कहा कि सपा के कई नेता भाजपा के साथ आने के लिए बेताब हैं।
  • यह अलग बात है कि भाजपा इनमें से किसी को अपने साथ नहीं लेगी।
  • केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 2017 में भाजपा और अपना दल मिलकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
  • अनुप्रिया से जब सवाल किया गया कि रामगोपाल यादव भाजपा के इशारे पर पार्टी में बगावत करा रहें हैं।
  • उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की असली लड़ाई काली कमाई के बंटवारे को लेकर मची है।
  • अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सपा की कलह से पार्टी कार्यकर्ता भी निराश हैं।
  • यहां सपा दफ्तरों पर ताले लटक रहें हैं, जो खुले हैं वहां भी सिर्फ चपरासी बैठे हैं।
  • समाजवादी पार्टी की पारिवारिक कलह से नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी कार्यालय से नदारद हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा

असमंजस में सपा कार्यकर्ताः

  • सपा ने जिन लोगों को पार्टी उम्मीदवार बनाया है वो भी असमंजस में हैं।
  • इन लोगों को डर है कि अगर पार्टी टूटी तो हमारे टिकट का क्या होगा।
  • नेताओं से लेकर पदाधिकारियों तक का कहना है कि जब तक लड़ाई खत्म नहीं हो जाती काम करना मुश्किल है।

लाठी के बल पर आवाज दबाना चाहती है समाजवादी सरकार- अनुप्रिया पटेल

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें