Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

परिवार के सदस्यों संग मुलायम सिंह यादव ने काटा केक, मनाया जन्मदिन

बीते 22 नवंबर को समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन था। सपा में नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम के जन्मदिन पर उनके पुत्र और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता के घर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुलायम सिंह यादव ने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया और केक भी काटा।

मुलायम ने परिवार संग काटा केक :

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में मनाया गया। पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। नेताजी वहां पहुंचे और केक काट कर सभी सपाईयों को धन्यवाद कहा। इसके पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी उनका जन्मदिन मनाया। मुलायम ने अपर्णा व परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में केक काटा। अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया जिसमें वो बेटे प्रतीक यादव के घर में हैं और परिवार संग बड़े उत्साह से केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

पैर छूकर लिया आशीर्वाद :

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया, जन्मदिन की बधाई दी और मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार पर निकल गये। हालाँकि पिछली बार की तरह इस बार भी मुलायम के जन्मदिवस समारोह से शिवपाल की दूरी साफ तौर पर देखने को मिली। शिवपाल द्वारा आयोजित जन्मदिवस समारोह में मुलायम सिंह यादव नहीं पहुंच सके थे।

सपा कार्यालय पर बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कुछ लोग पार्टी तोड़ने में लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका इशारा शिवपाल या अपने पूर्व साथी अमर सिंह की ओर हो सकता है। इस बयान को मुलायम का अखिलेश के लिए रिटर्न गिफ्ट माना जा रहा है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अर्पित की श्रद्घांजलि

Sudhir Kumar
6 years ago

ज़मीनी विवाद को लेकर आपस मे भिड़े किन्नर, एक पक्ष ने लगाया घर मे घुसकर मारपीट करने का आरोप, कई किन्नरों ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार, थाने में किन्नरों को नही मिला इंसाफ, थाना हल्दौर के झालू का मामला।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

संदिग्ध परिस्थितियों में डीएम के कार्यालय में लगी आग। आग लगने से कलेक्ट्रेट परिसर में मचा हड़कंप। आग से डीएम कार्यालय के कुछ कागजात व् उपकरण जले। फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचकर बुझाई आग। नवागत डीएम अमित कुमार के कार्यभार ग्रहण करते ही डीएम का कार्यालय जलकर ख़ाक। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह सहित पुलिस के कई आलाधिकारी मौके पर। डीएम के स्टोनो एपी गिरी ने बताया की चेम्बर में शार्ट सर्किट से लगी आग। जिलाधिकारी कार्यालय की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version