मुलायम सिंह यादव की एक और बहू की पॉलिटिक्स में इंट्री हो गयी है। जी हाँ समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट से टिकट दिया है। इसके साथ ही विरोधियों को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव पर परिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाने का एक और मौका मिल गया है।

  • प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के पुत्र हैं।
  • प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा एक समाजसुधारक हैं जो अक्सर इवेंट में दिखती हैं।
Aparna-yadav With Kiran Bedi
Aparna-yadav With Kiran Bedi
  • अपर्णा यादव इस से पहले अपने एक बयान के कारण काफी चर्चा में आयीं थी।
  • अपर्णा ने लखनऊ के एक कार्यक्रम में जमकर पीएम मोदी के कसीदे पढ़े थे।
Prateek Yadav,Aparna Yadav With Prime Minister Narendra Modi
Prateek Yadav,Aparna Yadav With Prime Minister Narendra Modi
  • उल्टा अपने ही जेठ अखिलेश यादव को पीएम मोदी से सबक लेने की नसीहत तक दे डाली थी।
  • पेशे से सोशल वर्कर अपर्णा बहुत ही खुले विचारों वाली सुसंस्कृत महिला कही जाती हैं।
  • स्पष्ट वक्ता के रूप में लोगों के बीच मशहूर अपर्णा ने तो उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को ‘भोकाल सरकार’ के तमगे से भी नवाजा था।
  • अपर्णा ने कहा कि सपा सरकार को देश के पीएम मोदी से कुछ सबक लेना चाहिए।
  • जब मोदी जी ने झाड़ू उठाई, तो पूरे देश में अभियान छिड़ गया, वो सभी के रोल मॉडल बन गये हैं।
  • मोदी जी जो कहते हैं, वो उसे करते भी हैं लेकिन अफसोस सपा सरकार ऐसा नहीं करती है।
  • छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव क्लासिकल सिंगर हैं
Aparna Yadav Classical Singer
Aparna Yadav Classical Singer
  • अपर्णा एक बेहद ही मोहक छवि की मालकिन हैं।
  • मां सरस्वती का वरदान तो उन्हें मिला है।
  • उनकी और प्रतीक की शादी साल 2011 में हुई थी। यह एक प्रेमविवाह था।
Prateek Yadav ,Aparna Yadav With Dimple Yadav
Prateek Yadav ,Aparna Yadav With Dimple Yadav
  • अपर्णा का पूरा नाम अपर्णा बिष्ट यादव है।
  • यह देश के जाने-माने पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं, और प्रतीक की बचपन की साथी भी।
  • मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहु डिंपल यादव पहले से ही राजनीति में सक्रिय हैं।
  • मुलायम सिंह यादव की दोनोँ बहुयें डिंपल यादव और अपर्णा यादव राजनीति के मैदान में उतर आयीं हैं।

अब ये देखना दिलचस्प होगा की परिवाद के बढ़ावे पर मुलायम सिंह यादव अपने विरोधियों के सवालों का क्या जवाब देते हैं? क्या अपर्णा भी अपनी भाभी डिंपल यादव की तरह राजनीतिक जीवन की शुरुआत सफलता के साथ कर पायेंगी? इसका जवाब तो 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद ही पता चलेगा, मगर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की लड़ाई बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें