आगामी लोकसभा चुनावों के पहले देश के सबसे बड़े सियासे कुनबे समाजवादी पार्टी में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। यहाँ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी में नजरअंदाज किये जाने से नाराज शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली है जिससे समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। इस बीच राजनीति से अलग सपा परिवार मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव के नए घर के गृह प्रवेश में नजर आया। जहाँ मुलायम-शिवपाल एक साथ दिखे वहीँ अखिलेश यादव इस कार्यक्रम से नदारद रहे।

अपर्णा ने किया गृह प्रवेश :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित अंसल सिटी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अपने नए घर का गृह प्रवेश किया। इसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उनके भाई तथा प्रगतिशील सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मौजूद रहे।

aparna yadav new house

इनके अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सपा सांसद डिंपल साथ भी शामिल रही। इनके अलावा मुलायम परिवार के कई अन्य सदस्य और करीबी लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। हालाँकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद वहां से चले गए।

aparna yadav new house

शिवपाल के साथ दिख रहे मुलायम :

यूपी की राजनीति में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। यहाँ पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सियासी दांव से सभी लोग हैरान हैं। मुलायम बीते दिन शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील सपा के दफ्तर पहुंचे और शिवपाल को अपना आशीर्वाद दिया।

aparna yadav new house

इसके तुरंत बाद वे सीधे अखिलेश यादव की सपा कार्यालय पहुंचे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलायम के इस दांव से सपा सहित सभी दलों के नेता चकरा गए हैं।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें