Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

एप्पल के एरिया मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो सिपाही गिरफ्तार

Apple Area Manager Shot Dead Two Cops Arrested After FIR in Gomti Nagar Thana

Apple Area Manager Shot Dead Two Cops Arrested After FIR in Gomti Nagar Thana

राजधानी लखनऊ में बदमाशों का आतंक तो दूर की बात पुलिसकर्मियों का बदमाशों से ज्यादा बोलबाला है। ताजा मामला गोमती नगर थाना क्षेत्र का है। यहां नशे में धुत दो सिपाहियों ने एप्पल मोबाइल कंपनी के एरिया मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही कार सवार युवक की गाड़ी अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। गोली लगने से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Apple Area Manager Shot Dead in Gomti Nagar Lucknow

घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि गस्त कर रहे दो सिपाहियों को कार में कुछ संदिग्ध हरकत लगी। इससे उन्होंने कार सवार को रोका। इस पर कार सवार युवक ने उनकी दो पहिया गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद सिपाहियों ने बचाव में गोली चला दी। गोली कार की सीट में जा धंसी। कार अनियंत्रित होने कर बाद खंभे से जा टकराई। हो सकता है युवक की मृत्यु एक्सीडेंट से हुई हो। फिर भी इस मामले में तहरीर के आधार पर दोनों सिपाहियों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौत किस वजह से हुई इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। उधर इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी महिला को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है। महिला से पुलिस किसी भी व्यक्ति को मिलने नहीं दे रही है। महिला को मीडियाकर्मियों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]प्रशांत चौधरी ने किया था फायर- एसएसपी[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, घटना गोमतीनगर थाना क्षेत्र की है। यहां L-3/63 विनय खंड गोमती नगर लखनऊ निवासी सना खान ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की रात अपने कलीग विवेक तिवारी (38) के साथ घर जा रही थी। सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के पास उनकी गाड़ी खड़ी थी, तभी सामने से दो पुलिसवाले आए और इन्होंने बचकर निकलने की कोशिश की।’ सना ने बताया कि दोनों सिपाही सफेद रंग की पुलिस की अपाचे बाइक पर सवार थे। दोनों ओवरटेक करके निकल रहे थे इस दौरान सिपाहियों की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गिर गई। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

गाड़ी के टकरा जाने से गुस्साए सिपाहियों में एक ने बाइक दौड़ाकर विवेक के गले में गोली मार दी। गोली लगते ही आगे बढ़ रही कार अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। इस दौरान विवेक के सिर से खून बहने लगा। सना चिल्लाई और पुलिस से मदद मांगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जाँच में पता चला कि विवेक को गोली कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने मारी थी। उस वक्त उसके साथ कांस्टेबल संदीप भी था। पुलिस ने सना की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]आरोपी ने कहा कि हम पर कार चढ़ाने की कोशिश की गई[/penci_blockquote]
आरोपी सिपाही प्रशांत ने कहा, ”हम रात डेढ़ बजे गश्त पर थे। तभी हमने पूछताछ के लिए कार सवार को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन उसने दो-तीन बार पुलिस की बाइक पर गाड़ी चढ़ाई। मुझे आत्मरक्षा में मजबूरन गोली चलानी पड़ी। इसके बाद कार सवार वहां से भाग गया।”

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]घटना से इलाके में मचा हड़कंप[/penci_blockquote]
इस घटना ने लखनऊ पुलिस के होश उड़ाकर रख दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपित दोनों सिपाही रोजाना रात को क्षेत्र में पटरी दुकानदारों के साथ खूब गुंडई करते थे। आरोप है कि दोनों सिपाही नशे के आदी हैं। शाम होते ही दोनों नशे में टल्ली हो जाते थे। घटना के वक्त विवेक के साथ गाड़ी में मौजूद सहकर्मी सना का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने बाइक दौड़ाकर विवेक के गले में गोली मारी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद कॉन्स्टेबल प्रशांत चौधरी ने एक फायर किया, जिसके बाद बुलेट कार के विंड शील्ड को पार कर गया। उनका कहना है कि विवेक की मौत कार के टकराने से आई ऐक्सिडेंटल चोटों की वजह से हुई है या गोली लगने से यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]प्रत्यक्षदर्शी को पुलिस ने किया नजरबंद[/penci_blockquote]
पति की हत्या की प्रत्यक्षदर्शी और मुकदमे की वादी सना खान को पुलिस ने घर में नजर बंद कर दिया। पुलिस सना से किसी भी व्यक्ति को नहीं मिलने दे रही थी। सना को मीडियाकर्मियों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा था। घटना से पुलिस के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है। मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सुल्तानपुर का रहने वाला था मृतक[/penci_blockquote]
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया विवेक आईफोन कंपनी एपल में एरिया मैनेजर था। कार में उसकी सहकर्मी सना खान भी मौजूद थी। नैथानी ने बताया कि कार रात डेढ़ बजे गोमतीनगर इलाके में खड़ी थी। सिपाहियों ने पूछताछ की तो विवेक ने भागने की कोशिश की और गाड़ी दीवार से टकरा गई। फायर करने वाले सिपाही प्रशांत चौधरी को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। विवेक के साथ कार में मौजूद सना खान की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। सना ने शिकायत में बताया, ”मैं रात को विवेक के साथ घर जा रही थी। सामने से दो सिपाही आए और रोकने लगे। विवेक ने बचने के लिए कार साइड से निकाले की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी एक बाइक और अंडरपास की दीवार से टकरा गई।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]पत्नी ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा हादसा नहीं ये हत्या है[/penci_blockquote]घटना के बाद एसएसपी ने बयान दिया कि विवेक की मौत गाड़ी टकराने से एक्सीडेंट या गोली लगने से हुई होगी। वहीं मृतक की पत्नीकल्पना ने पुलिस को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। मृतक की पत्नी ने रोते हुए बताया कि अगर एक्सीडेंट हुआ होता तो सना को भी चोट लगती। लेकिन सना सुरक्षित है, उसे खरोच भी नहीं आई है। पीड़िता ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं चल रही थी। विवेक की पत्नी कल्पना ने कहा, ”यह हादसा नहीं है। पुलिस ने विवेक की हत्या की। वे अपनी गलती छिपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवाब चाहिए। आखिर मेरे पति को क्यों मारा गया।”

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

यूपी चुनाव: मुख़्तार अंसारी को मिली पेरोल, पूर्वांचल में कुछ यूँ बदल सकते हैं समीकरण!

Divyang Dixit
7 years ago

आईटीआई प्रिंसिपल को गोली मारकर लूटी बाइक, हालत गंभीर

Bharat Sharma
6 years ago

मासूम को झोले में पेड़ से लटकाकर भाग गई कलयुगी मां!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version