Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दुनिया की पांचवी सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ेगा उत्‍तर प्रदेश का यह बेटा

arjun bajpai

कहते हैं कि मजिंल उन्‍ही को मिलती है जिनके सपनों में जान  होती है, पखों से कुछ नहीं होता हौसलों में उड़ान होती है। उत्‍तर प्रदेश की सरजमीं से जिन्‍दगीं का सफर शुरू करके अपने हौसलें के पखों के सहारे चार बार पर्वतों की ऊंचाइयों पर पहुंचने वाले अंतराष्‍ट्रीय पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी आज विश्‍व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी मकालु को फतह करने के लिए रवाना होंगे।arjun pajpai

अपने नाम के अनुरूप ही अर्जुन ने पर्वतों की ऊचाइयों को अपना लक्ष्‍य बनाया और मांउट एवरेस्‍ट को फतह करने वाले दुनिया के सबसे कम ऊम्र के पर्वतारोही बने। उन्‍होंने केवल 16 साल में ही मांउड एवरेस्‍ट को फतह कर लिया था।  अर्जुन के इसी जुनून से प्रभावित होते हुए उत्‍तर प्रदेश सरकार ने उन्‍हें उनके इस अभियान के लिए 30 लाख रूपयें दिये हैं।

अर्जुन इससे पहले भी तीन बार दुनिया की सबसी ऊंची चोटी मकालू को फतह करने का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन पहली बार रस्‍सी कम पड़ जाने की वजह से, दूसरी बार साथी पर्वतारोही की मौत की वजह से व तीसरी बार किसी अन्‍य कारण की वजह से वह इस चोटी को फतह नहीं कर पाये। पिछली बार के अभियान में अर्जुन वाजपेयी का वजन 87 किलो था, लेकिन इस बार उन्‍होंने अपना वजन कम करके 67 किलों कर लिया है।

मकालू की चोटी फतह करने के इस अभियान में छह और विदेशी पर्वतारोही भी उनके साथ शामिल होंगे। इस बार के अभियान में सभी पर्वतारोहियों के शरीर में जीपीएस की तरह का उपकरण लगा होगा। वहीं वेबसाइड पर जाकर गूगल अर्थ के विकल्‍प पर क्लिक करके पर्वतारोहियों की स्थिति जानी जा सकेगी।

Related posts

बरेली: हिन्दू देवताओं पर विवादित बयान देने वाले सपा नेता वीरपाल यादव पर मामला दर्ज

Shashank
6 years ago

इस्तीफ़ा देते ही यंगून के लिए रवाना होंगे CM योगी!

Divyang Dixit
8 years ago

खुले में शौच करना अब जलालत का सबब, बेखौफ दबंगों ने मुर्गा बनाकर पिटाई की, शौच कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, अमानवीय घटना का वीडिया वायरल किया, सूचना के बाद मुरादाबाद के अफसर मौन, रामपुर रोड के गुलाबबाड़ी के पास का मामला, दबंग अमित शर्मा ने घटना को अभियान बताया, ‘गंगा हमारी मां, शौच करने वालों को छोड़ेंगे नहीं’।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version