उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शीला दीक्षित को यूपी के लिए सीएम का चेहरा घोषित किया है।

जेटली बोले, उम्मीद थी राजनीति छोड़कर आराम करेंगी:

  • देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली नई दिल्ली में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में थे।
  • वित्त मंत्री ने शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि, मौजूदा समय में कांग्रेस अपनी सबसे कमजोर स्थिति में है और मुझे उम्मीद थी कि, शीला दीक्षित पार्टी छोड़कर आराम करेंगी।
  • वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि, कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर में हैं, इसलिए एक के बाद एक निर्णय ले रही है।
  • उन्होंने कहा कि, वो शीला दीक्षित का काफी सम्मान करते हैं और उन्हें आशा थी कि, वो अब पार्टी छोड़कर आराम करेंगी।
  • वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में वोट नहीं मिलेंगे और यही हाल हर राज्य में होगा।
  • अरुण जेटली ने ये भी कहा कि, देश कांग्रेस को तब तक स्वीकार नहीं करेगा जब तक वे इस धारणा को न बदल लें कि, नेता सिर्फ एक ही परिवार से निकलते हैं।
  • दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि, अरविन्द केजरीवाल के प्रयोगों की कीमत राष्ट्र की राजधानी को चुकानी पड़ रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें