[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों का नतीजा आती ही पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति अब सलाखों के पीछे पहुँच गए है। भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान अपनी हर सभा में कानून व्यवस्था को एक बड़ा मुद्दा बना कर दिखाया गया था। अब गायत्री के बाद अखिलेश यादव के एक और करीबी जल्द गिरफ्तार हो सकते है।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

अरुण वर्मा होंगे गिरफ्तार :

  • अखिलेश यादव के करीबी और सुल्तानपुर से पूर्व विधायक अरुण वर्मा पर भी बलात्कार का आरोप लग चुका है।
  • इसके अलावा अरुण वर्मा पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत भी हो गयी थी।
  • हालाँकि उस दौरान चुनाव होने के वजह से अरुण वर्मा अपनी गिरफ्तारी से बचने में कामयाब हो गए थे।
  • मगर अब सपा सरकार के चले जाने के बाद अरुण वर्मा पर लगतार तलवार लटक रही है।
  • अरुण वर्मा के अलावा पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अयूब पर भी बलात्कार का आरोप लग चुका है।
  • अय्यूब के भी जल्द गिरफ्तार होने की सभावना जताई जा रही है।
  • डा. अय्यूब पर एक युवती के इलाज के बहाने उसके साथ यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है।
  • अब देखना है कि भाजपा सरकार आने के बाद इन सभी आरोपियों का क्या हाल होता है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें