उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यूपी में जनसभाएं करने का ऐलान किया है। केजरीवाल मेरठ समेत तीन जिलों में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव में जाने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की निगाहें यूपी पर भी हैं। यूपी की नब्ज भांपने के लिए अरविंद केजरीवाल मेरठ से अभियान का आगाज करेंगे।

  • केजरीवाल के इस अभियान को केन्द्र के नोटबंदी के फैसले से जोड़ कर देखा जा रहा है।
  • माना जा रहा है यूपी की इन सभाओं में केजरीवाल नोटबंदी के मुद्दे पर हमला बोलेंगे।
  • लेकिन साथ ही उनकी इन सभाओं को यूपी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
  • केजरीवाल की पहली रैली 1 दिसंबर को यूपी के मेरठ में होगी।
  • मेरठ के गढ़ रोड पर गोकलपुर में वोल्गा रिसोर्ट के सामने सुबह 11 बजे यह रैली रखी गयी है।
  • रैली में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता कुमार विश्वास भी शामिल होंगे।
  • आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और यूपी के अन्य पार्टी नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

यूपी की नब्ज टटोलने की कोशिशः

  • मेरठ के बाद आम आदमी पार्टी पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी रैली करेगी।
  • इसके साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ से सूबे की नब्ज टटोलने की कोशिश की जाएगी।
  • नोटबंदी के बाद से ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मोदी सरकार पर हमलावार हैं।
  • आम आदमी पार्टी ने इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताया है।
  • आप के मुताबिक नोटबंदी के जरिए 8 लाख करोड़ रूपये का घोटाला बताया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें