2019 के पहले समाजवादी पार्टी इन दिनों उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। 23 फरवरी को सपा सरकार में मंत्री रह चुके अरविंद सिंह गोप बस्ती में समाजवादी छात्र सभा के दफ्तर का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे। यहाँ पर मंच से बोलते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

अखिलेश कर रहे 2019 की तैयारी :

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के लगातार 2 चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद से अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियां बड़ी समझदारी से करना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव ने यूपी के जिलों का दौरा कर पदाधिकारियों से मिलना शुरू कर दिया है साथ ही अखिलेश यादव ने दूसरे दलों से आये नेताओं को पार्टी में शामिल कराना भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि 2019 में समाजवादी पार्टी ही भाजपा को टक्कर देगी। यही कारण है कि उपचुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ास ध्यान दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें :उन्नाव: दलित युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा फूंका, पुलिस के राडार पर कई लोग

 

देश में नहीं दिख रहा विकास :

सपा सरकार के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप बस्ती में एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे हुए थे। इस पूरे कार्यक्रम में अरविंद सिंह गोप ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर बड़े आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि देश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कहीं भी विकास का एक भी पत्थर नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में जो काम अधूरे थे, उन्हें ही पूरे कर दें तो वर्तमान सरकार को कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि अखिलेश सरकार ने जो मील का पत्थर स्थापित किया है, उसे कोई छू नही पायेगा। जिस आगरा एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन उतर चुका है, उसकी प्रदेश सरकार क्या जाँच करेगी।

 

ये भी पढ़ें : शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस में जाने की संभावनाओं को किया खारिज

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें