Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हमें जितना प्रताड़ित करेंगे, हम उनके खिलाफ उतना ही लड़ते रहेंगे: प्रियंका गाँधी

हमें जितना प्रताड़ित करेंगे, हम उनके खिलाफ उतना ही लड़ते रहेंगे: प्रियंका गाँधी

हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। हमें जितना प्रताड़ित करेंगे उतना लड़ेंगे। हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे। बीजेपी ने सभी संस्थाओं पर हमला किया। प्रधानमंत्री के ब्लॉग पर प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने देश की संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया। पिछले पांच सालों में उन्होंने देश की संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं है और हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे। प्रियंका ने कहा कि हमें जितना प्रताड़ित किया जाएगा उतना लड़ेंगे। रामनगर, अस्सी घाट से दशाश्वमेध  और वहां से सरोजा पैलेस तक कई प्वाइंट बनाए गए हैं जहां पार्टी कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए उपस्थित रहेंगे। सभी की जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं।

रामनगर में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के आवास पर जाएंगी प्रियंका

पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, महासचिव सतीश चौबे, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, प्रो. सतीश राय समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थलों का एसपीजी के साथ जायजा लिया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

पुलवामा के आतंकी हमलों में शहीद सैनिकों के परिजनों से मिलने जाएंगी प्रियंका

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी मंगलवार को वाराणसी पहुंच गए। वह प्रयागराज से मिर्जापुर तक प्रियंका गांधी के साथ थे। उनका कहना था कि जनता में जबरदस्त उत्साह दिखा। जिस तरह 1980 में इंदिरा जी की वापसी से पहले का माहौल दिख रहा था, वैसा ही माहौल इस समय नजर आ रहा है। पुलवामा के आतंकी हमलों में शहीद सैनिकों के परिजनों से मिलने जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस महासचिव का यह दौरा होली के ठीक एक दिन पहले हो रहा है, इसलिए उसका राजनीतिक निहितार्थ भी कई रूपों और रंगों में देखा-समझा जा रहा है।

 इसी दौरान प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

नाविकों से मिलने के बाद वह स्टीमर से ही दशाश्वमेध घाट जाएंगी। दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियों से होते हुए उनका विश्वनाथ मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम है। कांग्रेस महासचिव दोपहर करीब 2.30 बजे कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस आएंगी। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पुलवामा में शहीदों के परिजनों से मिलने उनके आवासों पर जाएंगी।

हम किसी से डरने वाले नही: प्रियंका गाँधी

प्रधानमंत्री के ब्लॉग पर प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी ने देश की संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया। पिछले पांच सालों में उन्होंने देश की संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हम किसी से डरने वाले नहीं है और हम उनके खिलाफ लड़ते रहेंगे। प्रियंका ने कहा कि हमें जितना प्रताड़ित किया जाएगा उतना लड़ेंगे।

रिपोर्ट- संजीत सिंह सनी

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

संदिग्ध आतंकी अजहर के पिता ने बेटे की गिरफ्तारी पर दिया यह बयान!

Sudhir Kumar
8 years ago

राज्यपाल राम नाईक वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड अध्यक्ष को दिलाएंगे शपथ!

Divyang Dixit
8 years ago

हरदोई- राज्यपाल के हरदोई आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने तैयारियां पूरी करने के दिये निर्देश

Desk
3 years ago
Exit mobile version