[nextpage title=”owaisi” ]

उत्तर प्रदेश की सत्ता में भाजपा सरकार के आने के बाद से अयोध्या को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार अयोध्या में भगवान राम की 100 मीटर ऊंची मूर्ति लगवाने की तैयारी कर रही है। इस मुद्दे पर अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान (asaduddin owaisi statement) दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”owaisi2″ ]

ओवैसी ने दिया बयान :

  • बीजेपी का अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का सपना शायद जल्दी पूरा न हो।
  • मगर अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भगवान राम की प्रतिमा लगाने की मंशा जरूर पूरी होगी।
  • यूपी सरकार ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये योजना बनाई है।
  • प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो गयी है।
  • साथ ही छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या की राम की पौड़ी में 1,71,000 दीप जलाए जायेंगे।
  • साथ ही भगवान राम की शोभा यात्रा और श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक का आयोजन होगा।
  • इस मौके पर राज्यपाल राम नाइक और सीएम योगी सरयू नदी पर आरती करेंगे।
  • छोटी दिवाली पर आयोजित कार्यक्रम में कई केन्द्रीय और राज्य के कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें, प्रदेश के 18 हजार मदरसे हुए ‘डिजिटल’

  • अब अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति लगाये जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है।
  • ओवैसी बीते दिनों यूपी के मेरठ जिले में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अब समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ देना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि योगी और यादव सरकार दोनों एक ही तरह की हैं।
  • रोहिग्या मुसलामानों के भारत आने पर कहा कि जब बांग्लादेशी और तिब्बती आ सकते हैं तो रोहिग्या क्यों नहीं।
  • अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति लगाये जाने पर भी ओवैसी ने अपना बयान दिया।
  • ओवैसी ने कहा कि धार्मिक स्थल सरकारी पैसे से न बनने का नियम है तो क्यों बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें, दिवाली में बिजली सप्लाई बढ़ाएगा लेसा

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें