उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशु मलिक ने प्रो० रामगोपाल यादव के ओपन लैटर पर हमला किया है।

चिट्ठी लिखने वालों ने सीएम को हटाने की साजिश की थी:

  • उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशु मलिक ने प्रो० रामगोपाल पर हमला किया है।
  • उन्होंने सीधे हमला करते हुए कहा कि, चिट्ठी लिखने वालों ने सीएम को हटाने की साजिश रची थी।
  • आशु मलिक ने ये भी कहा कि, भाजपा के कहने पर रामगोपाल ने ये चिट्ठी लिखी है।
  • उन्होंने ये भी कहा है कि, सरकार को एटीएम किसंने बनाया सब जानते हैं।

प्रो० रामगोपाल यादव के पत्र के अंश:

  • रामगोपाल यादव ने सपा प्रमुख को ओपन लैटर लिखा है।
  • जिसमें उन्होंने कहा है कि, आगे बढ़ो हम सब अखिलेश के साथ हैं।
  • पत्र में रामगोपाल यादव ने सुलह करवाने वालों को भी आड़े हाथों लिया है।
  • उन्होंने कहा है कि, सुलह करने की बात कहने वाले बेईमान हैं।
  • रामगोपाल ने आगे कहा है कि, जो अखिलेश का विरोध करेगा, वो चुनाव हार जायेगा।
  • पत्र में प्रोफ़ेसर ने आगे कहा है कि, रथयात्रा को सफल बनायें।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए रामगोपाल ने कहा है कि, रथयात्रा विरोधियों के गले की फांस है, इसे और धार दें।
  • रामगोपाल ने अपने पत्र में ये भी कहा है कि, सत्ता का दुरूपयोग कर कुछ लोगों ने हजारों करोड़ कमाए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें