[nextpage title=”noteban” ]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े नोटों को बंद कर देनें के बाद से हर व्यक्ति परेशान है। बाजार, दुकाने खाली पड़ी है क्योंकि सभी लोग अपना हर काम छोड़कर सिर्फ बैंको और एटीएम के बाहर लाइनों में लगे दिख रहे है। उत्तर प्रदेश में भी हर व्यापार ठप चल रहा है। इसके कारण कोई भी इंसान अपना एक दिन का खर्चा भी नहीं निकाल पा रहा है। सीएम अखिलेश ने इस सम्बन्ध में बीते दिनों केंद्र सरकार से आग्रह भी किया था।

[/nextpage]

[nextpage title=”noteban2″ ]

सरकार ने बढ़ाई पैसे निकालने की सीमा :

  • आज केंद्र सरकार के वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने दिल्ली में प्रेस वार्ता की।
  • इसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अब किसानो को एक हफ्ते में बैंक से 25 हजार रुपये निकालने की सुविधा दी गयी है।
  • साथ ही किसानों को बुवाई, खाद की खरीद आदि के लिए सुविधा दी गयी है।
  • सभी किसान अपने क्रेडिट कार्ड से भी 25 हजार की राशि निकाल सकते हैं।
  • इसके अलावा वे किसान चेक या RTGS के माध्यम से पैसा निकाल सकते हैं।
  • किसानो की फसल बीमा सुरक्षा योजना में अवधि को 15 दिनों के लिए बढाया गया है।
  • अब शादियों के लिए बैंक से एक बार में 2.5 लाख की रकम निकालने की सुविधा दी है।
  • यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसके लिए केंद्र सरकार को एक पत्र भी लिखा था।
  • इसमें उन्होंने सरकार से कुछ वर्गों के लोगो को इससे छूट देने की बात कही थी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें