उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में सियासी संकट के बीच एक बार फिर से बैठकों का दौर जारी हो गया है, इसी बीच सपा कार्यालय पर सपा प्रमुख की बैठक के लिए माफिया अतीक अहमद पहुँच चुके हैं।

सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री हमारे नेता हैं:

  • समाजवादी पार्टी मौजूदा समय में सियासी संकट से जूझ रही है।
  • जिसके बाद एक बार फिर से पार्टी में अनवरत रूप से बैठकों का दौर जारी हो गया है।
  • एक ओर जहाँ सीएम आवास 5 केडी पर अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं।
  • वहीँ सपा प्रमुख ने भी पार्टी ऑफिस में बैठक का आयोजन किया है।
  • सपा प्रमुख की बैठक में शामिल होने के लिए माफिया अतीक अहमद पार्टी कर्यालय पहुँच चुके हैं।
  • इस दौरान माफिया अतीक अहमद मीडिया से मुखातिब हुए।
  • अतीक अहमद ने इस दौरान कहा कि, अगर हम वजह हैं तो, हम पीछे हट सकते हैं।
  • साथ ही अतीक ने कहा कि, सपा प्रमुख मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश ही हमारे नेता हैं।

अतीक भी अनबन की वजहों में शामिल हैं:

  • माफिया अतीक अहमद ने कहा है कि, अगर वो वजह हैं तो वो पीछे हट सकते हैं।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश की सपा प्रमुख से अनबन की कई वजह हैं।
  • जिसमें से अतीक अहमद को टिकट दिया जाना भी एक वजह है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें