समाजवादी पार्टी से अलग होकर शिवपाल यादव ने अपना सेक्युलर मोर्चा बनाया है। इस मोर्चे में एक के बाद एक सपा नेता लगातार शामिल हो रहे है जिससे समाजवादी पार्टी को भारी झटका लग रहा है। इसके अलावा अखिलेश यादव के सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी से निकाले गए नेताओं ने भी शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे का रुख करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में इलाहाबाद के माफिया अतीक अहमद के भी सेक्युलर मोर्चा ज्वाइन करने की खबरें थी जिस पर शिवपाल यादव ने बड़ा खुलासा किया है।

अतीक का मोर्चे में है स्वागत :

आजमगढ़ दौरे पर गये सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव से पूछा गया था कि क्या मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद आपके मोर्चा में शामिल होंगे। इस पर शिवपाल ने कहा कि उनके मोर्चा को 45 दलों का समर्थन मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नयी पार्टी की घोषणा होगी। अतीक अहमद के शामिल होने पर सहयोगियों से वार्ता करके निर्णय किया जायेगा। यदि अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी खुद हमारे मोर्चा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका यहाँ पर स्वागत है।

हुकुम का इक्का बन सकते हैं अतीक अहमद :

शिवपाल यादव को अतीक अहमद का साथ मिल जाता है तो सेक्युलर मोर्चा के लिए यह बड़ा मौक़ा साबित हो सकता है। अतीक अहमद मुस्लिमों के बड़े नेता माने जाते हैं। उनका टिकट अखिलेश ने ही काटा था। सपा से दोनों नेताओं की नाराजगी शिवपाल यादव के काम आ सकती है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव में अंसारी बंधु कम से कम दो टिकट चाहते हैं। मुख्तार अंसारी व उनके बेटे अब्बास अंसारी के अतिरिक्त अफजाल अंसारी भी चुनाव लड़ सकते हैं। शिवपाल यादव ने पहले ही उनके शामिल होने को लेकर हरी झंडी दिखा दी है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”ये भी पढ़ें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें