उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार की रात ट्रेन में गश्त लगा रहे 2 जीआरपी जवानों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी रायफल लूट ली और घटनास्थल से फरार हो गए।

Late GRP Constable
Late GRP Constable

एक जवान की हुई मौत:

  • उत्तर प्रदेश के चंदौली में ट्रेन में गश्त लगा रहे 2 जीआरपी जवानों को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी रायफल लूट ली।
  • मुग़लसराय जीआरपी के 2 जवान मुगलसराय से बक्सर जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन में गश्त लगा रहे थे।
  • रात 10 बजे चौसा और बक्सर के बीच ट्रेन में स्वर हमलावरों ने दोनों सिपाहियों पर फायरिंग कर दी।
  • जिससे दोनों जवान घायल हो गये।
  • घायल जवानों में से सिपाही अभिषेक सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
  • अन्य सिपाही नन्दलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।
  • दोनों हमलावर पवनी हाल्ट स्टेशन पर पहुँचते ही फरार हो गये।
  • मृतक सिपाही बालिया का रहने वाला था, जबकि घायल सिपाही आजमगढ़ से हैं।
  • घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी अधिकारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने हमलावरों के जल्द पकड़े जाने का आश्वासन दिया है।
  • हमलावरों की संख्या का अनुमान 6 लगाया जा रहा है, पर अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
  • मामले की जांच के लिए एसटीएफ का एक दल चंदौली भेजा गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें