उत्तर प्रदेश में सावन के महीने में चल रही कांवड़ यात्रा में कुछ गुंडे और शरासती तत्व भगवान शिव के भक्त रूपी गेरुआ वस्त्र पहनकर गुंडई कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन आस्था के नाम के चलते इससे बेखबर है। ये शराबी गुंडे शिव भक्ति को भूलकर लोगों के साथ मारपीट, राहगीरों से अभद्रता, लूटपाट, हत्या की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। पश्चिमी यूपी में कड़ी सुरक्षा के बीच लगातार हो रही घटनाएँ इसका जीता जगता उदाहरण हैं। ताजा मामला बुलंदशहर जिला का है। यहां बुकलाना गांव में मंगलवार देर रात कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया।

पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में दो कांवड़िये व एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बुधवार सुबह फिर हंगामे के बीच उपद्रवियों ने पुलिस की पीआरवी वैन तोड़ डाली। पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भागे। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स और आला अधिकारियों ने मामला शांत किया। मौके पर एहतियातन पुलिस लगा दी गई है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसओ नरसेना अनिल कुमार ने बताया कि उत्पात करने वालों की वीडियोग्राफी कराई है। शिनाख्त कर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन ने कहा कि मौके पर पुलिस लगा दी है, स्थिति सामान्य है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, 7 अगस्त की देर रात गांव कनौना निवासी चार कांवड़ियों का जत्था अहार जाते समय गांव बुकलाना में रुक गया। कांवड़िया पप्पू पुत्र राजकिशोर दुकान से सामान लेने गया था। पुलिस के अनुसार, पप्पू के जत्थे की गांव निवासी दीपू से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। पप्पू व उसका साथी विनोद घायल हो गए। चारों कांवड़िए रजवाहा पुल पर बैठ गए। इस बीच अहार जा रहे अन्य कांवड़िये वहां पहुंचे तो उन्होंने भी हंगामा कर पुल पर जमा लगा दिया।

जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

सीओ स्याना सत्य प्रकाश शर्मा, एसओ नरसेना अनिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायल कांवड़ियों को मेडिकल के लिए भेजा। कांवड़िया पप्पू की तहरीर पर दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत लिया। इसके बाद कांवड़िये शांत हो गए। रात की घटना की जानकारी पर बुधवार सुबह भड़के अन्य कांवड़ियों ने रजवाहा पुल पर जाम लगा दिया। पुलिस पीसीआर वैन तोड़ दी। दो पुलिसकर्मी वैन से निकल गए। जान बचाकर भागे चालक राजेंद्र सिंह घायल हुए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को काबू किया

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट

दीपू पक्ष का कहना है कि एक सप्ताह पहले पप्पू द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ का दीपू ने विरोध किया तो वह उससे रंजिश मानने लगा। आरोप है कि दुकान से सामान खरीदते समय चारों कांवड़ियों ने दीपू से मारपीट की थी। दीपू की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू व उसके तीन साथियों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके अलावा चौकी इंचार्ज सुभाष राजपूत ने पप्पू, अमित, विनोद, राजकिशोर, बीधा, सुखपाल व बंटी को नामजद करते हुए 50 अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=3YFHvD1UE2c&feature=youtu.be” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/08/Untitled-1-copy-55.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

ये भी पढ़ें-

लखनऊ: ठाकुरगंज में श्रम विभाग के संविदा कर्मी को बदमाशों ने गोली मारी

डीएम ने आश्रय गृहों पर छापा मारा,15 में से एक भी महिला उपस्थित नहीं मिली

मुरादाबाद: खनन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर की महिला की हत्या

लखीमपुर: बाढ़ की चपेट में 170 गांव, दहशत और सदमे में ग्रामीण

प्रतापगढ़: तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की भीषण टक्कर में तीन की मौत

वाराणसी: राज्यमंत्री व उनके समर्थकों पर किशोर के अपहरण का आरोप

बुलंदशहर: कांवड़ियों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, PRV वैन तोड़ी और डंडो से पीटा

हरदोई: बेनीगंज स्वाधार गृह में फर्जीवाड़े की FIR के बाद संचालिका गिरफ्तार

लखनऊ: आलमबाग बस अड्डे पर महिला से गैंगरेप की कोशिश

आजमगढ़: हत्या के लिये आया शार्प शूटर राजन पासी साथियों सहित गिरफ्तार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें