राजधानी के सरोजनीनगर इलाके में दो दिन पहले दहेज की (dowry death fir) मांग को लेकर एक विवाहिता के ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी थी। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बंधक बनाते हुए जलाकर मारने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर भागी पीड़िता थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसकी तहरीर पर देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें- तस्वीरें: गमगीन माहौल में निकाला गया 21वीं रमजान का जुलूस!

क्या है पूरा मामला

  • पुलिस के मुताबिक, उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के इंदामऊ निवासी सान सिंह उर्फ कमल सिंह की बेटी अंजली सिंह की शादी बीते 11 मई 2013 को सरोजनीनगर के गंगानगर अमौसी निवासी जगदीश सिंह के बेटे राहुल सिंह के साथ हुई थी।

ये भी पढ़ें- CMS ने निकाली ‘करो योग रहो निरोग जन जागरण रैली’!

  • अंजली ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही दहेज में 3 लाख रुपये की मांग को लेकर उसका पति राहुल मारने पीटने लगा।
  • आरोप है कि इस बीच उसने कई बार उसने कमरे में बंद कर तरह-तरह से प्रताड़ित कर जलाकर मारने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें- पोकलैंड मशीन से आज तोड़ा जायेगा गायत्री प्रसाद का अवैध निर्माण!

  • अंजली का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके पति राहुल, सास रीता, बहनोई अक्कू श्रीवास्तव, देवर रोहित, ननद गोल्डी ने उसे बंधक बनाकर उसे जबरन मारापीटा।
  • पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तब किसी तरह वह जान बचाकर भागी।
  • इस दौरान आरोपियों ने उसे व उसके मायके वालो को भी जान से मारने की धमकी दी है।
  • हालांकि इस मामले में पुलिस ने (dowry death fir) केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बलिया रिहाई मंच नेता मंगल राम पर जानलेवा हमला!

ये भी पढ़ें- ढपोरशंखी बन गई है भाजपा सरकार: राजेंद्र चौधरी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें