राजधानी में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हजरतगंज इलाके में स्थित नगर निगम के मुख्यालय का है। यहां नगर निगम जोन-8 के प्रचार अधीक्षक को होर्डिंग हटवाने के विरोध में फोन पर धमकी (threat call) दी गई है।
- गालियों और धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है।
- वहीं प्रचार अधीक्षक ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
- इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- कल से नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान!
धमकी देते हुए कहा- इधर की होर्डिंग हटवाईं तो……
- जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की टीम इस समय शहर भर में लगी अवैध होर्डिंग हटवा रही है।
- नगर निगम के जोन आठ के तेलबाग क्षेत्र लगे अवैध होर्डिंग हटाए जाने सूचना जब होर्डिंग मालिकों को मिली तो उनके अंदर दबंगई आ गई।
ये भी पढ़ें- पेशी पर आयी बलात्कार पीड़िता को आरोपी ने पीटा!
- होर्डिंग ना हटाये जाएं इसके लिए यह दबंग बुधवार दोपहर नगर आयुक्त से मिले।
- फोन पर हुई बातचीत के अनुसार नगर आयुक्त ने प्रचार अधीक्षक को बुलाया तो वह उनके पास नहीं गए।
- आरोपी फोन पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि आप केबिन में भी नहीं थे।
- दोपहर करीब 2:30 बजे जोन-8 के प्रचार अधीक्षक राजेश सिंह के मोबाईल पर 0522-4236324 नंबर से कॉल आई।
ये भी पढ़ें- भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं लेकर राज्यपाल से मिले रालोद नेता!
- कॉल करने वाले ने तेलीबाग साइड में होर्डिंग ना हटाने की बात कही।
- इस दौरान कॉलकर्ता ने गालियां देते हुए उन्हें धमकाया।
- इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
- पुलिस (threat call) मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- इतनी फोर्स और ड्रोन की निगरानी में निकलेगा रमजान का जुलूस!
अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष
- इस धमकी के बाद नगर निगम अधिकारियों में रोष दिखा।
- राजेश सिंह ने इस संबंध में तहरीर हज़रतगंज थाने में दे दी है।
- उनका कहना है कि प्रचार विभाग तब तक होर्डिंग के खिलाफ कार्य नहीं करेगा जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं कर ली जाती।
- कर्मचारी संगठन ने भी इसके खिलाफ रोष दिखाया और कहा कि ऐसी हरकतें आजकल बढ़ गई हैं।
- लगातार कार्यालय में आकर उन्हें धमकाया जाता है।
- यदि विभाग अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का प्रबंध नहीं करता तो उन्हें मजबूरन ऐसे लोगों से खुद निपटना पड़ेगा।
बीते 2 दिन में काटी गयीं 60 होर्डिंग
- बीते दो दिन देर रात होर्डिंग हटाने का अभियान चलाया गया।
- इस दौरान गोमती नगर, अलीगंज, पुराने लखनऊ से 60 अवैध होर्डिंग काटी गयी हैं।
- प्रचार अधिकारियों का कहना है कि सभी होर्डिंग 40X20 के साइज़ में थी जबकि कुछ 60X40 की थी।
कितनी वैध हैं शहर में लगी होर्डिंग
- शहर में सभी वैध होर्डिंग पर निगम द्वारा प्लेट लगाई गयी है।
- फिलहाल जमीन पर 483 होर्डिंग, 950 होर्डिंग छत पर लगाने के लिए वैध हैं।
- 260 यूनिपोल 12,600 ट्री गार्ड, 60 बस शेल्टर, 63 ट्रैफिक आइलैंड, प्रचार वाहन और कयास के माध्यम से प्रचार करना वैध है।
- इसके अलावा शहर भर में लगी होर्डिंग अवैध हैं।
- एम जी रोड पर लोरेटो से लेकर अलीगंज, लोहिया पाथ और हजरतगंज नो एडवरटाइजिंग जोन घोषित है।
- इस क्षेत्र में भी लगी होर्डिंग अवैध हैं।
- इन सब होर्डिंग को काटने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
- इन होर्डिंग की संख्या ज़्यादा है इसलिए निगम के एक कटर के अलावा एक कटर और इस कार्य के लिए रेंट पर लिया गया है।
- अधीक्षक प्रचार राजेश सिंह ने बताया कि सम्बंधित मामले में सरकारी कार्य में बाधा और धमकी देने के मामले में तहरीर दी गयी है।
सीएम ने दिए थे निर्देश
- हाल ही में हुई लखनऊ मंडल की समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहर भर से अवैध प्रचार को हटाने के निर्देश दिए थे।
- आदेशों के बाद नगर निगम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अपना अभियान शुरु किया।
- बीते 2 दिन देर रात अवैध प्रचार होर्डिंग काटी गयीं।
- बुधवार को यह अभियान जोन 5 और जून 8 में चलाया जाना था।
- प्रचार माफियों तक खबर पहुँचते ही जोन 8 के प्रचार अधीक्षक राजेश सिंह को फ़ोन कर धमकी दे दी गयी।
- बता दें रामाबाई मैदान जहां 21 जून को योग कार्यकर्म होना है वे भी जोन 8 आशियाना में ही स्थित है। बुधवार को आशियाना क्षेत्र में अभियान चालाया जाना था।
- प्रचार अधीक्षक राजेश सिंह को बुधवार करीब दोपहर 2:30 बजे उनके सीयूजी नंबर पर फोन कर होर्डिंग के खिलाफ अभियान न चलाने की धमकी दी गयी।
- व्यक्तिगत धमकी देते हुए उन्हें उनके कार्यालय पर देख लेने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.