भारतीय जनता के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता (anup gupta) का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि वर्तमान समय में पढ़े लिखे लोग सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भ्रष्टाचारियों में जज भी शामिल हैं, इतना ही नहीं इस खेल में आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- जेल से संजय केडिया रच रहा पत्नी की हत्या की साजिश!

क्या है पूरा मामला?

  • ऑडियो के अनुसार, कुछ लोग अपनी समस्या लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री के पास पहुंचे थे।
  • इस दौरान भाजपा नेता ने कहा कि आप लोग भ्रष्टाचार के प्रति आवाज क्यों उठा रहे हो।
  • सबसे ज्यादा भष्टाचार ज्यादा पढ़े लिखे लोग ही करते हैं।
  • ऑडियो में भाजपा नेता कहता सुनाई पड़ रहा है कि भ्रष्टाचार आईएएस अधिकारी ही नहीं इस खेल में जज तक लिप्त हैं।

ये भी पढ़ें- CCTV ऐसे बदमाशों ने महिला को मारी थी गोली!

  • पूरा सिस्टम गड़बड़ है तो इस पर लगाम कैसे लग पायेगी।
  • भाजपा नेता ने कहा कि ईमानदारी तब तक की जाती है जब तक बेईमानी का मौका नहीं मिलता।
  • भाषण तब तक चलता है आदमी का और जब खुद पर बीतती है तब पता चलता है कि समाज में कितनी बुराइयां हैं, नहीं तो रबड़ी मलाई है।
  • ऑडियो में कुछ 13 लाख की भी बात हो रही है यह चक्कर क्या है इसका माजरा कुछ समझ नहीं आ रहा।

ये भी पढ़ें- फेसबुक पर प्यार के बाद ग्रुप सेक्स ना करने पर पत्नी को मरवाई गोली!

  • भाजपा नेता कह रहा है आज तुम्हारा मामला फंसा है तो आवाज उठाने आ गए।
  • इससे पहले कितने भ्रष्टाचार के प्रकरण हुए इनमें तुमने आवाज उठाई।
  • तुमसे क्या लेना देना था, तुम तो अपनी पढ़ाई करने गए थे।
  • तुम्हें आवाज ही नहीं उठानी चाहिए थी।
  • अनूप (anup gupta) ने कहा कि समाज में चल रही व्यवस्थाएं किसी दल के द्वारा चलाने वाली व्यवस्थाएं नहीं हैं।
  • ये पार्टी नहीं चलाती, ये कुछ लोग हैं जिनको इस प्रकार की प्रवत्ति से चस्का लग गया गया है।

ये भी पढ़ें- कृष्णानगर में होटल के बाहर महिला और गार्ड को मारी गई गोली!

यहां सुनें ऑडियो:

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें