अयोध्या :कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा,कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन व कृषि बिल के विरोध में अयोध्या में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली लेकिन शहर के रीडगंज चौराहे पर ही नगर पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को रोक दिया जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से कृषि बिल को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में किया गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला व अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें