अयोध्या : जिला प्रशासन होम आइसोलेशन के मरीजों को उनके घरों पर टाइप बी के ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा

अयोध्या:

अयोध्या जिला प्रशासन अब होम आइसोलेशन के मरीजों को भी उनके घरों पर टाइप बी के ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। जिसकी कमान मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता ने संभाल रखी है। मुख्य राजस्व अधिकारी के व्हाट्सएप पर आई सूचना या फिर सोशल मीडिया पर आई सूचना को भी संज्ञान लिया जा रहा है।

शहर में ऐसे 4 ऑक्सीजन सिलेंडर के सप्लायर हैं जिनके यहां सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और वह मरीज का आधार कार्ड व डॉक्टर का लिखा हुआ पर्चा देखकर उन्हें होम आइसोलेशन में मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई जा रही है। मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता ने कहा कि जो मरीज के तीमारदार ऑक्सीजन सिलेंडर ले जा रहे हैं वह अपने घरों पर सिलेंडर को इकट्ठा ना करें खाली होने पर या मरीज के ठीक होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर को वापस करें ताकि अन्य मरीजों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

Report : Vinod

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें