Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अयोध्या : जिला प्रशासन होम आइसोलेशन के मरीजों को उनके घरों पर टाइप बी के ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा

Ayodhya District Administration Providing Type B Oxygen Cylinders to Home Isolation Patients at Their Homes

Ayodhya District Administration Providing Type B Oxygen Cylinders to Home Isolation Patients at Their Homes

अयोध्या : जिला प्रशासन होम आइसोलेशन के मरीजों को उनके घरों पर टाइप बी के ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा

अयोध्या:

अयोध्या जिला प्रशासन अब होम आइसोलेशन के मरीजों को भी उनके घरों पर टाइप बी के ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है। जिसकी कमान मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता ने संभाल रखी है। मुख्य राजस्व अधिकारी के व्हाट्सएप पर आई सूचना या फिर सोशल मीडिया पर आई सूचना को भी संज्ञान लिया जा रहा है।

शहर में ऐसे 4 ऑक्सीजन सिलेंडर के सप्लायर हैं जिनके यहां सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और वह मरीज का आधार कार्ड व डॉक्टर का लिखा हुआ पर्चा देखकर उन्हें होम आइसोलेशन में मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई जा रही है। मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता ने कहा कि जो मरीज के तीमारदार ऑक्सीजन सिलेंडर ले जा रहे हैं वह अपने घरों पर सिलेंडर को इकट्ठा ना करें खाली होने पर या मरीज के ठीक होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर को वापस करें ताकि अन्य मरीजों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर समय पर उपलब्ध कराया जा सके।

Report : Vinod

Related posts

यूपी में गठबंधन की राजनीति पर भाजपा की जीत की रणनीति

Shivani Awasthi
7 years ago

बद्री सर्राफ के मालिक के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया

Sudhir Kumar
6 years ago

नशे में धुत कार चालक ने अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस को उड़ाया

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version