त्रेतायुग के बाद शायद पहली बार इतनी भव्य दिवाली देख रही अयोध्या में हर्षोल्लास(ayodhya diwali celebration) का माहौल बना हुआ है, इसी क्रम में बुधवार को भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गयी थी, जो पूरे नगर के भ्रमण के बाद राम कथा पार्क पहुंची थी, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु राम, माता सीता और उनके भाई लक्ष्मण का स्वागत किया।

जब हेलिकॉप्टर बना पुष्पक विमान(ayodhya diwali celebration):

  • बुधवार को अयोध्या में छोटी दिवाली के मौके पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • जिससे पहले अयोध्या नगर में राम शोभा यात्रा निकाली गयी थी।
  • राम की शोभा यात्रा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क में स्वागत किया।
  • इस दौरान प्रभु राम पुष्पक विमान की तर्ज पर हेलिकॉप्टर से राम कथा पार्क पहुंचे थे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उतारी आरती:

  • प्रभु राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ राम कथा पार्क के मंच पर पहुंचे थे।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु राम समते माता सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी।
  • इसके साथ ही राज्यपाल राम नाईक, उप-मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा ने भी प्रभु राम की आरती उतारी।

ये भी पढ़ें: अयोध्यावासियों का इंतजार ख़त्म, पुष्पक से आये प्रभु राम

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें