उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार 18 अक्टूबर को छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसके तहत अयोध्या में मंगलवार 17 अक्टूबर को दीपोत्सव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रभु राम की नगरी पहुँच चुके हैं। दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम लीला का मंचन भी देखेंगे, जिसमें देश-विदेश के कई कलाकार भाग लेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क में प्रभु राम का माता सीता और लक्ष्मण की अगुवानी की और मंच पर उनकी आरती उतारी। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के प्रमाण-पत्र वितरित किए और कार्यक्रम का संबोधन भी किया। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू नदी पर बने नया घाट पर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने सरयू नदी की आरती की। महाआरती के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम(ayodhya diwali celebration) का संबोधन भी किया।

1.87 लाख दियों से रौशन हुई अयोध्या(ayodhya diwali celebration):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी दिवाली पर अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया था।
  • जिसके तहत अयोध्या के सरयू नदी पर स्थित नया घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
  • साथ ही कार्यक्रम में 1 लाख 87 हजार दिए जलाकर विश्व कीर्तिमान भी बनाया गया।
  • इतने बड़े पैमाने पर दीप जलाने के लिए स्कूली बच्चों, स्काउट और NCC के बच्चों की मदद ली गयी थी।

सरयू घाट पर हुई आतिशबाजी(ayodhya diwali celebration):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाआरती कार्यक्रम के तहत सरयू नदी की आरती की।
  • आरती के बाद सरयू नदी के नया घाट पर आतिशबाजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: 133.3 करोड़ के पर्यटन कार्यों का शिलान्यास

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें