उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव के तहत राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला हुआ था, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में संपन्न हुआ था, जिसके तहत शुक्रवार 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मतदानों की गिनती शुरू हो गयी है, ज्ञात हो कि, निकाय चुनाव 2017 में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में मतदान किया गया था। इसी क्रम में अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम के मेयर पद का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

भाजपा प्रत्याशी ने अयोध्या में मारा मैदान:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव का संग्राम राजनीतिक दलों के बीच हुआ था।
  • जिसके तहत शुक्रवार 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के तहत मतगणना की गयी थी।
  • मतगणना के बाद अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम का परिणाम घोषित हो गया है।
  • जहाँ से भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय ने मैदान मार लिया है।
  • उन्होंने सपा के गुलशन बिंदु को 4600 वोटों के अंतर से हराया।

अयोध्या में पहला प्रत्याशी भाजपा का:

  • उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के तहत अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम का परिणाम घोषित हो गया है।
  • जिसके तहत भाजपा प्रत्याशी ऋषिकेश उपाध्याय अयोध्या-फैजाबाद के पहले मेयर होंगे।
  • गौरतलब है कि, अयोध्या-फैजाबाद को योगी सरकार ने साल 2017 में नगर निगम बनाया है।
  • जिसके बाद पहला मेयर अयोध्या नगर निगम को भाजपा का मिला है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें