उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में जीते मेयर प्रत्याशियों के साथ-साथ पार्षद प्रत्याशियों के लिए मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था, जिसके तहत अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था, यह कार्यक्रम अयोध्या शहर के राम कथा पार्क में आयोजित किया गया था, जहाँ कमिश्नर मनोज मिश्र ने मेयर और पार्षदों को शपथ दिलाई।

भगवा दुर्ग में तब्दील हुआ शपथ ग्रहण समारोह:

  • निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को मेयर और पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था।
  • जिसके तहत अयोध्या-फैजाबाद नगर निगम के मेयर समेत पार्षदों ने शपथ ग्रहण की।
  • अयोध्या शहर के राम कथा पार्क में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • जिसके तहत कमिश्नर मनोज मिश्र ने मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और पार्षदों शपथ दिलाई।
  • वहीँ शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राम कथा पार्क भगवा दुर्ग में तब्दील हो गया है।
  • शपथ ग्रहण समारोह स्थल को भगवा किये जाने को लेकर सपा पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है।
  • इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे थे।

अयोध्या को मिला है पहला मेयर:

  • निकाय चुनाव के बाद मंगलवार को मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था।
  • जिसके तहत अयोध्या में भी मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह किया गया।
  • गौरतलब है कि, अयोध्या को योगी सरकार ने नगर निगम का दर्जा दिया था।
  • जिसके बाद अयोध्या के पहले मेयर ने शपथ ले ली है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें