उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के जाने के बाद भाजपा सत्ता पर आसीन हो गयी है। इसके बाद से मुख्य विपक्षी दल सपा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दे दी है।


  • आजम ने दी चुनौती :
    • बीते कई दिनों से संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर जबरदस्त बहस चल रही है।
    • अब ये मामला सिर्फ बॉलीवुड की एक फिल्म का नहीं बल्कि इसे राजनैतिक तूल दिया जाना शुरू हो गया है।
    • भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के बीच ज़ुबानी जंग देखने को मिल रही है।
    • अब ‘पद्मावती’ के नाम पर सपा नेता आजम खां ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है।
    • आजम खां बीते दिन अपने विधानसभा क्षेत्र रामपुर में सपा प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे।
    • इस दौरान आजम ने जोधा-अकबर का किस्सा याद दिलाते हुए भाजपा को इतिहास पढ़ने की नसीहत दे दी।
    • इसके साथ ही आजम खां ने इतिहास की बात करते हुए नेताओं के परिवार पर भी बयान दे दिया।
    • तत्पश्चात भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को मुसलमानों का दुश्मन बता कर उन पर निशाना साधा।
    • जनसभा के आखिर में बोलते हुए आजम खां ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बयान दिया।
    • उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को हम विधानसभा में घेरने का काम करेंगे।
    • साथ ही आजम ने सीएम योगी आदित्यनाथ को खुद को गिरफ्तार करने की भी चुनौती दे डाली।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें