[nextpage title=”Azam khan” ]

उत्तर प्रदेश की पूर्व समाजवादी सरकार के मंत्री आजम खान और विवादों का चोली दामन का साथ है, सोमवार 10 अप्रैल को पूर्व मंत्री आजम खान को उपहारस्वरुप एक गाय भेंट की गयी, जिस पर पूर्व मंत्री आजम खान ने एक ‘बहुत बड़ा विवादित बयान’ दे दिया है।

अगले पेज पर जानें तोहफे में गाय मिलने पर आजम खान का विवादित बयान:

[/nextpage]

[nextpage title=”Azam khan2″ ]

गौरक्षकों पर हमला:

  • पूर्व समाजवादी सरकार के मंत्री आजम खान और विवाद एक-दूसरे के पूरक हैं।
  • इसी क्रम में सोमवार को एक बार फिर से पूर्व मंत्री आजम खान का नाम एक विवाद से जुड़ गया है।
  • दरअसल बात यह है कि, रविवार को गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य स्वामी अधोक्षानन्द महाराज ने आजम खान को गाय भेंट की थी।
  • जिसे पूर्व मंत्री ने लौटा दिया और लौटाते समय एक विवादित बयान भी दे दिया।
  • आजम खान ने कहा कि, अलवर में जो हुआ उसके बाद गौरक्षकों से डर लगने लगा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुझे बदनाम करने के लिए कोई भी स्वयंभू गौरक्षक गाय की हत्या कर सकता है।

आगे क्या बोले आजम:

  • पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि, कोई षड्यंत्र हो गया, कुदरती तौर पर कोई बीमारी हो गयी या ऊंच-नीच हो गयी तो?
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘अलवर का हमला यह सन्देश है हर मुस्लिम के लिए वे गाय न पालें’!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें