उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान शुक्रवार को सूबे के रामपुर के दौरे पर थे, जहाँ आजम खान ने एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सपा नेता आजम खान ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

राजभवन पर हमला:

  • सपा नेता आजम खान शुक्रवार को प्रदेश के रामपुर जिले के दौरे पर थे।
  • जहाँ एक कार्यक्रम में शिरकत की और साथ ही जनसभा को भी संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने एक बार फिर से राजभवन पर हमला बोला है।
  • उन्होंने कहा कि, राजभवन बेईमान हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की पनाहगाह बना हुआ है।
  • गौरतलब है कि, सपा नेता आजम खान और राज्यपाल राम नाईक के बीच 36 का आंकड़ा है।
  • वहीँ आजम खान भी हर समय किसी न किसी प्रकार का विवादित बयान राजभवन पर देते ही रहते हैं।
  • शुक्रवार को आजम खान ने राजभवन को अपराधियों की पनाहगाह बताया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, गिरफ़्तारी के समय इन्हें चोर दरवाजे से बाहर निकाला जाता है।

राज्यपाल को क़ानून जलील करने का हक़ नहीं:

  • सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खान ने शुक्रवार को रामपुर में राजभवन पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, राजभवन का इस्तेमाल वांटेड मुजरिमों को छिपाने के लिए किया जा रहा है।
  • सपा नेता ने आगे कहा कि, राज्यपाल को कानून को इस तरह जलील करने का कोई हक़ नहीं है।

ये भी पढ़ें: इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है- राजनाथ सिंह

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें