[nextpage title=”Azam Khan” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में नगर विकास मंत्री आजम खान अपने पद से ज्यादा अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। आजम खान के विवादित बयानों के कारण न सिर्फ उनकी बल्कि प्रदेश की जनता की नजरों में मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी की भी छवि ख़राब होती है। ताजा मामले में आजम खान ने आज विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विवादित बयान दिया। जिसके बाद यूपी भाजपा के विधानमंडल सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा।

अगले पेज पर पढ़ें आजम खान का विवादित बयान:

[/nextpage]

[nextpage title=”Azam Khan2″ ]

‘खुद की पत्नी दर-दर भटकती है और बेटी बचाओ, बेटियों के सम्मान की बात करते हैं’:

  • यूपी सपा सरकार के नगर विकास और सबसे विवादित मंत्री आजम खान ने आज विधानसभा में पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की।
  • विधानसभा में कार्रवाई के दौरान आजम खान ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
  • आजम खान ने कहा कि, ‘बादशाह’ अपनी माँ को साथ नहीं रखते हैं और दुश्मन की माँ के पैर छूते हैं।
  • आजम खान यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी की खुद की पत्नी दर-दर भटकती है।
  • जबकि पीएम बेटी बचाओ और बेटियों के सम्मान की बात करते हैं।

यह पहला मौका नहीं:

  • सपा नेता आजम खान द्वारा विवादित बयान दिए जाने का यह पहला मामला नहीं है।
  • इससे पहले भी आजम खान कई बार अतिसंवेदनशील मुद्दों पर अपने विवादित बयान देते रहते हैं।
  • हाल ही में उन्होंने बुलंदशहर गैंगरेप मामले में भी विवादित बयान दिया था।
  • जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान और यूपी सरकार दोनों को फटकार लगायी थी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें