आज़म ने दिया बयान :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तैयारी के साथ लगी हुई है।
  • इसी क्रम में सपा के सभी बड़े नेता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते दिख रहे हैं।
  • सपा नेता आज़म खां भी रामपुर के शाहबाद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हुए थे।
  • इस दौरान आजम खां ने कहा कि इस सरकार में सिर्फ अडानी और अंबानी को खुश किया जा रहा है।
  • उन्होंने कहा कि किसी गलत नारे के साथ सरकार बन जायेगी मगर ज्यादा चलेगी नहीं।
  • आज़म खां ने कहा कि भारत तभी तरक्की कर सकता है जब वो सेक्युलर बन जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो 6 दिसबर की तरह एक दिन ताजमहल भी गिरा दिया जायेगा।
  • आज़म खां ने कहा कि मेरे आइडल योगी जी हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश के बारे में सोचना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि ताजमहल गिरवा दो तो गुजरात, हिमाचल, मध्यप्रदेश में जीत मिल जायेगी।
  • आजम खां ने कहा कि हम तो आपके साथ चल रहे हैं, हम तो मुसलमान हैं।
  • उन्होंने कहा कि हम बिना उजरत के राय दे रहे हैं, मेरी राय को आप लोग मान लो।
  • आजम खां ने बीजेपी पर राम और राम मंदिर को चुनावी सिंबल बनाने का आरोप लगाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें