उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए सभी नेता अपने प्रत्याशियों का प्रचार करने में लगे हैं। इसी क्रम में सपा के कद्दावर नेता और रामपुर से विधायक आजम खां ने पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए विवादित बयान दे डाला है।


  • आजम ने दिया बयान :

    • सपा के कद्दावर नेता आजम खां और विवाद का हमेशा से पुराना नाता रहा है।
    • उनके बयानों पर आये दिन कोई न कोई नया बवाल देखने को मिल ही जाता है।
    • एक बार फिर से पूर्व मंत्री आजम खां ने अपना बयान देते हुए बड़ा बयान दे दिया है।
    • यूपी के निकाय चुनाव के लिए सपा के कद्दावर नेता आजम खां पार्टी प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे।
    • सपा नेता आज़म खान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला।
    • पूर्व मंत्री आज़म खां ने कहा कि मुसलमान कसाई नही होते है।
    • उन्होंने कहा कि कसाई एक कारोबार हैं, कसाई वो हैं जिन्होंने गुजरात मे तेजाब डालकर बच्चों को मारा था जिससे उनकी हड्डियां गल गईं थी।
    • आजम ने कहा कि कसाई वो है जिसने महात्मा गांधी का कत्ल किया था।
    • कसाई वो है जिसने यह कहकर हत्या कर दी कि उसने पेट मे खाया क्या है।
    • आज़म ने बोला कि योगी जी आपको राम के नाम पर वोट मांगना बहुत महंगा पड़ेगा।
    • पूर्व मंत्री ने कहा कि नफरत से सरकार बन सकती है लेकिन चलाई नही जा सकती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें