आजम ने दिया बयान :


  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के सबसे कद्दावर नेताओं में आजम खां मुख्य हैं।
  • सपा संरक्षक मुलायम से लेकर अखिलेश यादव की सरकार में आजम कैबिनेट मंत्री के पद पर रह चुके हैं।
  • आजम खां उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का मुस्लिम चेहरा माने जाते हैं।
  • इसके अलावा आजम खां आये दिन अपने विवादित बयानों के कारण सुर्ख़ियों में बने रहते हैं।
  • कभी वे पीएम मोदी पर टिप्पणी कर लाइमलाईट में आते हैं तो कभी किसी अन्य नेता पर टिप्पणी कर देते हैं।
  • एक बार फिर से आजम खां ने विवादित टिप्पणी कर सुर्खियाँ बटोरने में कामयाबी हासिल की है।
  • मगर इस बार आजम ने विवादित टिप्पणी किसी नेता पर नहीं बल्कि एक सरकारी अधिकारी पर की है।
  • सपा नेता आजम खां ने अपने जिले रामपुर के जिलाधिकारी के चरित्र पर उंगली उठा दी है।
  • आजम ने डीएम से कहा कि तुम इतने घटिया हो कि तुम्हें तो चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।
  • सपा नेता ने कहा कि कुछ गंदी मक्खियों के कहने पर हमारे कॉलेज जौहर विश्वविद्यालय पर नोटिस लगवाते हो।
  • आजम ने कहा कि आप को ऐसा काम करते हुए शर्म नहीं आती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें